चार दिन पूर्व बनी सड़क की बजरी उखड़ने और गहरे गहरे गड्ढे होने से विभाग की कमीशन खोरी की पोल खुली

नगीना :— ग्राम नैनपुरा सराय को जोड़ने वाला लिंक मार्ग जो लाखों रुपए की लागत से बनाया है। जोकि चार दिन बाद ही जगह जगह से बजरी उखड़ने और गहरे गहरे गड्ढे होने से विभाग की कमीशन खोरी की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेज कर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगीना नहटौर लिंक मार्ग से ग्राम नैनपुरा सराय को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग काफी दिनों से गड्ढों में तब्दील था।
जिससे ग्रामीण वाहन चालको और आने जाने वाले राहगीरों को अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पंचायत सदस्य अहमद हसन व ग्राम प्रधान के प्रयासों से सड़क निर्माण मंजूर हुआ। चार दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद द्वारा लाखों रुपए की लागत से इस सड़क का बजरी तारकोल से सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया था। जिससे राहगीर और ग्रामीणों को खुशी हुई थी। लेकिन सड़क निर्माण में लगाए के घटिया सामग्री के कारण इस सड़क का अधिकांश हिस्से की बजरी सड़क के दोनों साइड और बिखरने लगी जैसे ताश के पत्ते बिखर जाते हैं।
ठीक उसी प्रकार से यह नवनिर्मित सड़क का हाल हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश फैला हुआ है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने फोन द्वारा लोक निर्माण विभाग के हल्का जे ई व सड़क ठेकेदार के साथ-सथ विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की ओर क्षतिग्रस्त सड़क का नव निर्माण कराए जाने की मांग की। लेकिन अभी तक विभाग के अधिकारियों, जेई व ठेकेदार ने इस जर्जर हालात में हुई सड़क की मरम्मत कार्य कराना तो दूर की बात उसे आकर देखा तक नहीं।
ग्रामीणों का कहना है कि अपनी देखरेख में कार्य करा रहे विभाग के जेई द्वारा भारी कमीशन खाने के लालच में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। जिस कारण सड़क मात्र 4 दिन में हीं जर्जर हालात में हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क एक सप्ताह के भीतर पुरी तरह से पुनः सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र भेजकर विभाग के उच्च अधिकारियों की शिकायत करेंगे तथा जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















