नगीना में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों के संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन
AIRA NEWS NETWORK – अखिल भारतीय परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर नगर में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों को बंद कराए जाने के साथ- साथ कोचिंग सेंटर संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है तथा कोचिंग सेंटर बंदना कराए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक रोहित राजपूत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम शैलेंद्र सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है, कि नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर ,खलील नगर , स्टार बैंकट हॉल के सामने शाहजाहीर , विश्नोई सराय , कलालान, अम्बेडकर रॉड से गोयल के रास्ते , शुऐश कॉम्प्लेक्स , हिन्दू इंटर कॉलेज के सामने, स्टेशन रोड व गांधी मूर्ति अकबराबाद चोराहा, रायपुर बस अड्डा के निकट सहित विभिन्न मोहल्लों में अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं जिन कोचिंग सेंटरों पर संचालकों द्वारा एक स्थान पर कई कई बैच में ट्यूशन पढ़ाकर कोविड़ के नियमों की अनदेखी कर मनमानी फीस वसूल कर छात्र-छात्राओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है! ज्ञापन में यह भी कहा गया है, कि कुछ कोचिंग सेंटरों पर छात्राओं के साथ बदतमीजी भी की जा रही है!
जिससे छात्राएं परेशान हैं, तथा नगर के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तक अवैध रूप से कोचिंग सेंटर चलाकर शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं! ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोचिंग सेंटरों को बंद करा कर कोचिंग सेंटर संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी! ज्ञापन देने वालों में तहसील संयोजक सहित नगर मंत्री अभिषेक चौथरी , दीक्षित चौहान, रचित राजपूत, अनुज कुमार, दीपू चौधरी, देवेंद्र राणा, एवं विकास भटनागर, आदि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट
















