AIRA NEWS NETWORK – धामपुर हुसैनपुर में अंजलि नामक महिला ने रात्रि करीब 1:00 बजे के समय पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली महिला के पास ही 2 बच्चे सो रहे थे करीब 2:00 बजे के समय बच्चों ने देखा मम्मी फंदे पर लटकी हुई है उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोल कर दूसरे कमरे में सो रहे अपने पापा को उठाया तो पति की चीख निकल गई उसने किसी तरह अपनी पत्नी को फंदे से उतारकर पुलिस अपने ससुराल वालों को सूचना दी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा परिजनों ने भी पुलिस को सूचना दी।
महिला के भाई ने बताया मृतक के परिजनों में बंटवारे को लेकर ग्रह कलेश चल रहा था इसी के चलते उनकी बहन अंजलि ने आत्महत्या की है मृतक के भाई ने मृतक के जेठ व उसके पुत्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है वह पति को निर्दोष बताया है पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा असली आरोपी कौन है पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















