स्योहारा – क्षेत्र भर की सभी सड़के खूनी ही नही बल्कि आदमखोर बन चुकी हैं जो हर रोज़ इंसान के खून की प्यासी हो चली हैं,इसी क्रम में आज एक और सड़क हादसे ने एक बाइक सवार की जान लेली। प्राप्त समाचार के अनुसार अंसार पुत्र शफीक अहमद (40) निवासी ग्राम सरकथल सानी थाना धामपुर बाइक़ से स्योहारा घर को लौट रहे थे इसी बीच ग्राम झिल्ला के निकट एक बेकाबू स्कार्पियो ने अंसार को टक्कर मार दी जिस कारण अंसार गम्भीर घायल हो गए जिनको 108 की मदद से सीएचसी लाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया,पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है।






