एनसीसी शिविर में बैनेट फाइटिंग, नेवीगेशन तथा बंकर ब्रस्टिंग डेमो देख उत्साहित हुए कैडेट्स
AIRA NEWS NETWORK – 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्डा के दिशा निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल होम बहादुर गुरुंग के नेतृत्व में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-110 में बंकर ब्रस्टिंग, नेवीगेशन तथा बैनेट फाइटिंग डेमो देख कैडेट्स बहुत उत्साहित हुए उनका उत्साह देखने को बनता था सभी कैडेट्स सेना की बारीकियां समझ व सीख रहे हैं उन्हें इस कैंप से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है l कैंप कमांडेंट कर्नल विशाल चड्ढा एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल होम बहादुर गुरुंग कैंप की सभी गतिविधियों पर खुद ध्यान दे रहे हैं उधर लेफ्टिनेंट शशांक कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा सूबेदार मेजर गोविंद सिंह भी कैंप की हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं जिससे कैडेट्स को अधिक से अधिक सीखने को मिले l
कैंप में समस्त पीआई स्टाफ पूर्ण लगन से कैडेट्स को एनसीसी सिलेबस के अनुसार सिखाने में लगे हुए है वे सभी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं l कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट शशांक कुमार शर्मा के द्वारा मोरल वैल्यू एंड कैरक्टर ट्रेट्स पर, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा के द्वारा यूनिटी एंड डायवर्सिटी विषय पर व्याख्यान दिया गया l हवलदार मित्रन राय, हवलदार संदीप सिंह के द्वारा कैडेट्स को फील्ड सिग्नल तथा हवलदार देवेंद्र सिंह के द्वारा फासले का अनुमान लगाना समझाया गयाl जबकि नायब सूबेदार सैयन सिंह, बीएचएम मनोज सिंह, हवलदार हेमंत कुमार ने कैडेट्स को मेथड ऑफ कम्युनिकेशन से अवगत कराया इसके अतिरिक्त हत्यार की हैंडलिंग पॉइंट 22 एंड 7.62 राइफल के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया l
ड्रिल में सलामी शस्त्र, कम्युनिकेशन के प्रकार,तथा हवलदार कुंदन सिंह के द्वारा ऑब्जर्वेशन एंड कॉफ्लाज एंड कनशलमेंट विषय पढ़ाए तथा समझाएं गए l इस अवसर पर कर्नल विशाल चड्ढा, लेफ्टिनेंट कर्नल होम बहादुर गुरुंग, लेफ्टिनेंट शशांक कुमार शर्मा, लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह, सूबेदार अजीत सिंह, नायब सूबेदार सैयन सिंह, नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह, बीएचएम मनोज सिंह, सीएचएम गुमान सिंह, हवलदार संदीप सिंह, हवलदार कुंदन सिंह, हवलदार विक्रम सिंह, हवलदार देवेंद्र सिंह, हवलदार मित्रन राय, हवलदार हेमंत, सुभाष चंद्र, सतीश कुमार, राजीव शर्मा, कुमार आदि उपस्थित रहे l


















