
स्योहारा – जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि वो जनसमस्याओं का समाधान करे विकास करे लेकिन यहां ग्राम पंचायत पीथा पुर का ग्राम प्रधान हठधर्मिता व बदले की भावना से काम कर रहा है जिसके मुताबिक मंसूर सराय निवासी खलील,हबीब,रईस, सिकन्दर,नईम,फ़िरोज़,शादाब,इमरान , वसीम आदि ने बीडीओ सहित तमाम अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके गांव का एक रास्ता बेहद खस्ताहाल हालत में है इसी रास्ते पर मदरसा व मस्जिद भी बारिश हो जाने।
ये रास्ता तालाब में बदल जाता है, ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते को बनवाने की अपील व मांग की है लेकिन प्रधान ब्राह्ममुद्दीन हठधर्मिता दिखाते हुए उनसे गाली गलौच कर भगा देता है ,ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पूर्व ग्राम सचिव आशीष कुमार ने मौके का मुआयना कर दो दिन में सड़क बनाने का वादा किया था पर अब वो भी प्रधान के दबाव में आगया और फिर इधर नही पलटा।


















