नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

प्रत्याशी की घोषणा में उमड़ा जन सैलाब कहीं नजीबाबाद के लिए न बन जाए इतिहास

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – बहुजन समाज पार्टी के 1 दिवसीय विशाल सम्मेलन नजीबाबाद की जनता के लिए सुर्खियों में हैं! नजीबाबाद की जनता का कहना है कि प्रत्याशी की घोषणा में अभी तक उन्होंने इतना बड़ा जन सैलाब नही देखा! इस विशाल जन सम्मेलन में नजीबाबाद विधान सभा से लेकर ज़िले भर के लोगो ने हज़ारों की संख्या में भाग लिया! इतना ही नही शाहनवाज़ के समर्थकों और चाहने वालो ने ढ़ोल और नग्गाड़ों के साथ सम्मेलन में हिस्सा लिया और तो और भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई! जन सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन विशाल जन सम्मेलन में बसपा पार्टी से शाहनवाज़ खलील को नजीरबाबाद विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया!

शमशुद्दीन राईन ने अपनी आवाज़ में कहा की सपा की सरकार केवल मुस्लिम समुदाय का वोट बटोरती है, सपा सरकार बनने के बाद भी मुस्लिम समुदाय को आरक्षण नही मिला बल्कि आरक्षण के नाम मात्र रिजर्वेशन! नगीने से पहुंचे सांसद श्री चंद जाटव ने जन सम्मेलन को करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझता है, तथा अपने कार्य को गतिशीलता से करता है! बहुजन समाज पार्टी में दलितों से लेकर सभी समुदायों का सम्मान किया जाता है! आगे-आगे उन्होंने कहा कि 5 बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती बनने जा रही है,हम सब उन को जिताने का काम करेंगे! प्रत्याशी बने शाहनवाज़ जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका अपना भाई और बेटा बनकर नजीबाबाद जनता की सेवा करूंगा!

उन्होंने कहा कि हार जीत ऊपर वाले के हाथ में है, अगर मैं आपका विधायक बना तो जहां-जहां नजीबाबाद की जनता का पसीना गिरेगा वहां मैं शाहनवाज़ खलील अपना खून बहा दूंगा! नजीबाबाद की जनता को निराश नहीं होने दूंगा! उन्होंने कहा कि इस भारी सभा में मैं नजीबाबाद की आवाम से इरादा करता हूं कि अगर मुझे आपका प्यार और साथ मिला तो नजीबाबाद का विकास मेरी पहली जिम्मेदारी होगा जिसे मैं पूरी लगन के साथ निभाऊंगा! इसी के साथ उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने पर शाहनवाज़ खलील ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी बहन मायावती और सभी पार्टी के पदाधिकारियों का शुक्रिया एवं आभार व्यक्त किया!जन सैलाब में दूर दराज़‌ से आए सभी लोगो का भी शाहनवाज़ ने दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा कर आभार व्यक्त किया!

वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेताओ में जन उमड़े जनसैलाब को देख खलबली मची हैं! एक दिवसीय जन सम्मेलन 2022 में तय करेगा कि नजीबाबाद विधान सभा का विधायक शाहनवाज़ ही बनेगा! कहीं ऐसा न हो कि प्रत्याशी की घोषणा में उमड़ी गदागद भीड़ नजीबाबाद में कोई इतिहास न रच दे! कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र सागर, संचालन खुर्शीद आलम एडवोकेट ने की,तथा कार्यक्रम में नगीना सांसद गिरीशचंद्र जाटव, पूर्व सदर विधायक रुचि वीरा, पूर्व विधायक मो, गाज़ी, एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी और हज़ारों के तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे!

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

80% LikesVS
20% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button