बीकानेर
Trending

बीकानेर के पूर्व विधायक नंदलाल व्यास की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्तोओं ने दी श्रदांजलि

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बीकानेर – भाजपा जस्सुसर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बीकानेर के पूर्व विधायक और जन नेता स्वर्गीय नंदू महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व और बीकानेर की जनता के प्रति समर्पित जीवन को को याद किया गया। इस मौके पर जस्सूसर मंडल के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि नंदू महाराज का एक ही नारा था की , म्हारी जनता रो काम होवणो चाईजे। 

जनता री आवाज श्री नन्दू महाराज री 8वी पुण्यतिथि पर भाजपा जस्सुसर मण्डल की तरफ से श्रद्धांजलि सत सत नमन करते हैं। बीकानेर विधानसभा की 1993 में सर्वप्रथम भाजपा पार्टी से रिकार्ड जीत हासिल कर भैरोसिंह जी शेखावत सरकार में विधायक के रूप मे शपथ ली।। अंतिम छोर के जरूरतमंद आमजन के लिए हमेशा 24 घंटे सेवा में तत्पर रहने वाले आप आमजनता के मसीहा ओर जननेता के रूप मे बीकानेर की जनता के दिलों मे हमेशा जीवित रहोगे।

पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास ने कहा कि बीकानेर के जन नेता स्वर्गीय बड़े भाई साहब नंदू महाराज की पुण्यतिथि पर उन को सादर नमन करते हैं और आज भी नंदलाल जी व्यास जन नेता के रूप में बीकानेर की जनता के दिलों में निवास करते हैं। राजकुमार पारीक ने कहा कि दबंग नेता जी छवि के रूप में नंदू महाराज जाने जाते थे जब भी नंदू महाराज की रैली निकलती थी तो हजारों का जनसैलाब उमड़ पड़ता था ।यह उनके जन नेता होने का साक्षात प्रमाण था।

मंडल के महामंत्री चोरूलाल सुथार ने कहा कि जननायक नंदू महाराज के नाम से यूआईटी बीकानेर और नगर निगम बीकानेर से मांग करते हैं कि उनके नाम से आगामी आवासीय कॉलोनी का नामकरण हो और साथ ही करमीसर चौराहा का नाम नंदू महाराज सर्किल के नाम से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो।

श्रद्धांजलि के इस कार्यक्रम में उपस्थित जस्सूसर मंडल भाजपा के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ,मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण व्यास, वार्ड 20 के पार्षद वीरेंद्र करल,जिला सदस्य राजकुमार पारीक ,आनंद व्यास,मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत चंद्र प्रकाश सुथार, मंडल मंत्री सुमन चौधरी, अशोक सांखला, बूथ अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित,सुनील रामावत भाजयुमो युवा नेता अशोक चांवरिया, रामस्वरूप शर्मा, राम कुमार, सहित अनेकों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button