AIRA NEWS NETWORK – पांचवी कक्षा के स्टूडेंट्स की बोर्ड परीक्षा होम एग्जाम के साथ अप्रैल में करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड के परीक्षा के लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार राज्य भर से करीब 15.40 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत है। अब तक करीब 3.50 लाख स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च तक किए जा सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है। परीक्षा की तैयारियां चल रही है। स्कूलों में कितना कोर्स हो गया है इसका फीडबैक लिया जा रहा है। आठवीं बोर्ड परीक्षा हमेशा की तरह दसवीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही होगी।
कानाराम, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा


















