पेड़ कटाई को लेकर धरना प्रदर्शन में नया मोड़-विकलांग संगठन पर उठे सवाल-अब ठेकेदार साहब शराब के नशे में थे या नोटों की खुमारी में-यह आप खुद तय करें!
🛑 स्योहारा ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑
पेड़ कटाई को लेकर धरना प्रदर्शन में नया मोड़ — विकलांग संगठन पर उठे सवाल-अब ठेकेदार साहब शराब के नशे में थे या नोटों की खुमारी में — यह आप खुद तय करें!
स्योहारा।
वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ 15 सितम्बर को धरना देने की तैयारी कर रहे विकलांग संगठन पर ही अब गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि कुरी बांगर क्षेत्र में हाल ही में काटे गए हरे-भरे पेड़ों के पीछे संगठन से जुड़े लोग ही शामिल हैं।
एक लकड़ी ठेकेदार का वायरल बयान सामने आया है जिसमें उसने कथित तौर पर असली “पेड़ कटाई के कातिलों” का खुलासा किया है। हालांकि ठेकेदार की हालत और उसके बयान की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। संघठन के लोगों का कहना है कि यह बयान शराब के नशे में दिया गया और इसे पैसे देकर उगलवाया गया हो सकता है।
उधर, इस विवाद के बीच संगठन के पदाधिकारियों और वन विभाग अधिकारियों की कथित व्हाट्सएप चैट भी सुर्खियों में है। दावा किया जा रहा है कि यह चैट इस पूरे विवाद की अंदरूनी साज़िश का पर्दाफाश कर सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि धरना वास्तव में वन कर्मियों के खिलाफ होना चाहिए या फिर उन कथित लकड़ी माफ़ियाओं के खिलाफ जिन पर पेड़ कटाई का आरोप है।
एक तरफ़ विकलांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि — “वन विभाग भ्रष्ट है, धरना देना है”
👉 दूसरी तरफ़ वही लोग पेड़ों के कत्ल में साझीदार बताए जा रहे हैं!





