झारखण्ड

20 दिसंबर को बालमुचू को न्याय दिलाने को लेकर राजभवन से विधानसभा मार्च किया जाएगा – उत्तम यादव

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : मो. मोइजुद्दीन, स्टेट हेड

रांची : देश को गौरव के क्षण प्रदान करने वाले वीर सैनिक पोदना बलमुचू का राजभवन के सामने चल रहे धरने के साथ खड़ी राष्ट्रीय युवा शक्ति ने आज धरना स्थल का बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि यदि 20 दिसंबर तक सरकार ने पोदना बलमुचू के अधिकारों पर निर्णय नहीं लिया तो राष्ट्रीय युवा शक्ति विधानसभा घेराव के लिए मजबूर होगी। पिछले 15 दिनों से राजभवन पर बालमुचू धरने में बैठे हुए हैं उनके समर्थन में राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव पदाधिकारी एवं सदस्य सुबह से रात तक धरना पर बैठे हैं l

ज्ञात हो कि चाईबासा जिले के रहने वाले पोदना बलमुचू झींकपानी के रहने वाले हैं. 81 साल की उम्र में पोदना बलमुचू अपनी पत्नी सोमी बलमुचू और बेटे-बेटियों के साथ अपने हक और अधिकार के लिए राजभवन के सामने सेवा के दौरान 1965 में मिले समर सर्विस स्टार मेडल, 1971 में पूर्वी स्टार मेडल, आहत मेडल, संग्राम मेडल, जनरल सर्विस (नागा हिल्स), मिलिट्री सर्विस (जम्मू कश्मीर), रक्षा मेडल, दीर्घ सेवा मेडल मेडल के साथ धरना पर बैठे हैं।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button