करनाल-हरियाणा
Trending

कोविड वैक्सीन के निर्माण मे भारत का स्थान नंबर 1 : सांसद संजय भाटिया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आज पूरे विश्व मे कोविड वैक्सीन के निर्माण मे भारत नम्बर एक स्थान पर है, जोकि हमारे लिए गर्व की बात है और विश्व के 80 देशों ने भारतीय वैक्सीन पर भरोसा जताते हुए भारत से वैक्सीन की सप्लाई ली है और पूरे विश्व मे भारत द्वारा सर्वप्रथम वैक्सीन निर्माण होने के कारण हिन्दुस्तान का नाम बडे आदर से लिया जाने लगा है जो कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण सम्भव हुआ है। वे रविवार को भाजपा द्वारा स्थानीय कृष्णा मन्दिर मे कोविड-19 से बचाव हेतु फं्रट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीनेशन कैम्प के आयोजन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 715 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।


सांसद ने वैक्सीनेशन के कार्य को गति देने के लिए जिला के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ताओं, सेवा भारती तथा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ विशेषकर जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया, जिसने ड्राईव थ्रू वैक्सीनेशन जैसी सफल मुहिम चलाकर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने का कार्य किया।


सांसद ने इस अवसर पर विपक्षी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन नेताओं ने वैक्सीनेशन के मामले मे देश की जनता को भ्रमित करते हुए जनता को गुमराह करने का कार्य किया और आज वही नेता वैक्सीन लगवाने की लाइन मे सबसे आगे खड़े हैं। सांसद ने ऐसे नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आप चाहे जैसे मर्जी लोगों को भ्रमित कर लें मगर देश की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करके उन्हें भ्रमित मत करें।

उन्होंने इस मौके पर देश के सभी डाक्टरों व वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े फ्रंट लाइन वर्करों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि इन सभी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को वैक्सीन देने का काम किया और जिनके प्रयासों से आज पूरे विश्व में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हिन्दुस्तान मे किया जा सका।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, उपाध्यक्ष प्रवीन लाठर, महामंत्री सुनील गोयल, कार्यालय प्रमुख श्याम बत्तरा, जिला मीडिया प्रभारी डॉ० अशोक, आई टी विकास कथूरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य लघुमल भट्ट, संजय अरोड़ा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र गोरसी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष ललित दाबडा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा मीनाक्षी भिंडर, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सिकंदर सलमानी, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, महामंत्री गुलशन नारंग, रमेश गिल, ईलम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग की उप सिविल सर्जन नीलम वर्मा और वैक्सीनेशन स्टाफ उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button