Uncategorized

स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन पूर्ण अनुशासन के साथ निकाला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन पूर्ण अनुशासन के साथ निकाला गया। स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार को नमन किया एवं भगवा ध्वज फहराया। पथ संचलन एमडीएस इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो पर निकाला गया।


स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। आर एस एस का बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहां की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। पथ संचलन में विनीत जी, कौशल जी, सतपाल जी , प्रिंस जी, विपिन जी, अंशुल जी, गौरव शर्मा जी, अवनीश अग्रवाल जी, आदित्य अग्रवाल जी, मुकुल रंजन दिक्षित जी, आशीष राजपूत जी, कान्हा जी, विशाल खन्ना जी, विपिन महेंद्र जी, अंशुल मेहरा जी, पंकज अग्रवाल जी, राजीव अग्रवाल जी, तरुण राजपूत जी, अरुण अरोरा जी, विशाल जी, द्रवित गुप्ता जी, कोमल सिंह जी, संजीव जी, विक्रांत जी , कपिल गुप्ता जी, चंद्र शेखर गुप्ता जी , हेमंत अग्रवाल जी आदि संचलन में शामिल रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button