स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
स्योहारा पुलिस ने सक्रियता का दिया शानदार उदाहरण-मोहल्ला शेखान में हुई चोरी की वारदात का घंटों में किया खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़
स्योहारा, बिजनौर-(आईरा न्यूज़ नेटवर्क)
संवाददाता – अमीन अहमद की रिपोर्ट
बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र में पुलिस ने तेजी और सक्रियता का शानदार उदाहरण पेश किया है। मोहल्ला शेखान में हुई चोरी की वारदात का थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया।
थाना प्रभारी की सतर्कता और प्रभावी कार्यवाही के चलते घर से चोरी हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।
नवनियुक्त थाना प्रभारी की इस बड़ी सफलता को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की है।


















