उत्तराखंडखबरों की खबर

सी0ओ0 अल्मोड़ा ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

अग्निकांड की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु किया निर्देशित

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा फायर स्टेशन अल्मोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन परिसर बैरिक कार्यालय भोजनालय की साफ-सफाई का जायजा लिया गया, सफाई संतोषजनक पाई गई। फायर स्टेशन पर उपलब्ध सभी अग्निशमन वाहनों, आपदा उपकरणों व अग्नि उपकरणों का निरीक्षण कर कार्यशील स्थिति को चेक किया गया, वाहनों व उपकरणों को हमेशा कार्यशील दशा में रखने के निर्देश दिए गये। स्टेशन की पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर रख-रखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा द्वारा निरीक्षण के उपरांत फायर स्टेशन में उपस्थित सभी अधि0 कर्मगणों का सम्मेलन लिया गया उनकी समस्याओ की जानकारी कर निराकरण किया गया उपस्थित सभी अधि0 कर्म गणों को अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

  निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई सहित फायर स्टेशन के कर्मगण मौजूद रहे।
50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button