समाज के राजनीतिक अधिकार के लिए संगठित होने की आवश्यकता है-

समाज के राजनीतिक अधिकार के लिए संगठित होने की आवश्यकता है-
नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर
समाज को मथकर नेता बनाने की जरूरत – नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
बेवर/ मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि समाज को मथकर नेता बनाने की जरूरत है। विचार बदल कर ही गरीबी को दूर किया जा सकता है। समाज के राजनीतिक अधिकार के लिए संगठित होने की आवश्यकता है। उक्त सभी बातें उत्तर प्रदेश नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कस्बे के नगर पंचायत सभागार में राठौर समाज के सामाजिक एकता एवं परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि समाज को कठिन परिश्रम करके कठिनाइयां सहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। समाज को चिंतन करने की आदत डालनी होगी जिससे समस्याओं को दूर किया जा सके। इससे पूर्व राज्यमंत्री का चेयरमैन सरितकांत भाटिया, सम्मेलन के आयोजक संगठन मोदी राठौर युवा सेना के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिह्न माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिलाष सिंह राठौर व संचालन उमेश राठौर ने किया। सम्मेलन में चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने राज्य मंत्री के सामने नगर की जल निकासी के प्रस्ताव को अनुमति देने की अपील राज्यमंत्री से की। वही सम्मेलन के आयोजक संगठन के लोगों ने राज्य मंत्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है। कार्यक्रम में एसडीएम अंजली सिंह, ईओ दुर्गेश कुमार सिंह, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन राठौर मोदी, राजीव राठौर, उमेश राठौर, रोहित नंदन राठौर, गौरव प्रताप सिंह राठौड़, राहुल राठौर, आकाश राठौर, वंदना राठौर, रामप्रकाश राठौर, डॉ. शिव कुमार सेठ, अवधेश राठौर, महेश चंद राठौड़, सुनहरी लाल राठौर, सूबेदार सिंह राठौड़, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।


















