मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा – एआरटीओयातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी – पीटीओनियमों का पालन करने से हादसों में आएगी कमी – सी.पी पाण्डेय

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा – एआरटीओ
यातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी – पीटीओनियमों का पालन करने से हादसों में आएगी कमी – सी.पी पाण्डेय

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार

मैनपुरी – नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय पैराडाइस पब्लिक स्कूल मंछना में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि पैराडाइस स्कूल में जन जागरूकता के कार्यक्रम होते ही रहते हैं, जिससे बच्चों को जानकारियां मिलती रहें और वो जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
इसी कड़ी में आज मंछना स्थित पैराडाइस स्कूल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव और विशिष्ट अतिथि प्रवर्तन अधिकारी ईशरत अली ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया उसके बाद विद्यालय के बच्चों ने नाटक और नृत्य के माध्यम से सड़क पर चलने के नियम बताए।
बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि कभी भी अपने माता पिता बड़े भाई या बहन को बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनने को कहें। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों पर लगाम लगेगी और अगर कभी भी कोई व्यक्ति हादसे में घायल मिले तो उसकी सहायता जरूर करें।
सड़क हादसे घायल व्यक्ति के लिये गोल्डन हॉवर बहुत महत्वपूर्ण होता है अगर एक घंटे के अन्दर घायल को मैडिकल सहायता मिल जाती है तो घायल की जान बचने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।
सरकार की तरफ से किसी घायल की मदद करने वाले को 5000 रुपये का इनाम भी दिया जाता है इसलिए आप भी घायल की मदद करने में कभी पीछे ना हटें।
प्रवर्तन अधिकारी इसरत अली ने कहा कि आप सब देश का भविष्य हैं इसलिए कभी भी यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें और खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें
आप सब अपने से बड़ों को जबरदस्ती यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य करें जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों यातायात नियमों का पालन करने और करवाने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सी.पी पाण्डेय ने अतिथियों को धन्यवाद दिया और सदैव यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का वादा किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पाण्डेय, प्रबंधक लता पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय,अजय मिश्रा, रंजना वर्मा, मुकेश चतुर्वेदी,कुशाग्र पाण्डेय सहित समस्त शिक्षक एवं चालक आदि स्टाफ मौजूद रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button