शिवमठ मंदिर से घंटे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 21 घंटे बरामद

शिवमठ मंदिर से घंटे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 21 घंटे बरामद
नूरपुर। ग्राम असकरीपुर स्थित शिवमठ मंदिर से पिछले सप्ताह चोरी हुए घंटों की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना नूरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वैभव राजपूत (पुत्र नरेश कुमार) निवासी गौहावर जैत, और प्रदीप गुप्ता (पुत्र सर्वेश कुमार) निवासी गोहावर हल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी की गई जंजीर और 21 घंटे बरामद किए गए।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई देवी प्रसाद गौतम, सुशील पंवार (चौकी इंचार्ज दौलतपुर बिल्लोच), कांस्टेबल बृजकिशोर, और कांस्टेबल गौरव मलिक शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष की भावना है।इस कार्रवाई में एसआई देवी प्रसाद गौतम, दौलतपुर बिल्लोच चौकी इंचार्ज सुशील पंवार, कांस्टेबल बृजकिशोर और गौरव मलिक की अहम भूमिका रही।
रिपोटर विकास सिंह


















