विभाग द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिये बेगराजपुर में लगाया गया स्वास्थ्य कैंप

नहटौर। प्रदेश में बढ रहे डेंगू के मरीजों के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के गाँव बेगराजपुर में स्वस्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाई गई तथा दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही गाँव में एंटीलार्वा कीटनाशक का स्प्रे कराया गया।
बताते चलें कि प्रदेशभर में डेंगू का प्रकोप जारी है। जिसके कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है तथा डेंगू की रोकथाम के लिये सख्त निर्देश जारी किये हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में मंगलवार को डॉ. आमिर के नेतृत्व में बेगराजपुर में कैंप लगाकर बुखार के मरीजों की स्लाइड तैयार की गई तथा दवाईयों का वितरण किया। साथ ही साथ गाँव के गली मौहल्लों में एंटीलार्वा कीटनाशक का स्प्रे कराया गया।प्रात: 10:00 से शुरू होकर 4 बजे तक चले कैम्प में 95 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 32 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। सभी की स्लाइड रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं। इस अवसर पर डॉ.नसीम, स्टाफ नर्स नीता, एमपीडब्ल्यू आशीष कुमार, एलटी अमित, फार्मासिस्ट सिद्धार्थ, सीएचओ वर्षा चौहान, संगनी नीलम तथा समस्त आशाएं मौजूद रहीं।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष आर्य ने भी कैंप में पहुँचकर मॉनिटरिंग की तथा टीम के सदस्यों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष आर्य ने बताया कि कैम्प में आये 95 मरीजों की जाँच व उपचार के साथ लोगों को संचारी रोगों से बचाव के विषय ने जानकारी भी दी गई। सभी मरीजों को दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही गाँव की नालियों में एंटीलार्वा कीटनाशक का स्प्रे करवाया गया।




