विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन-श्रीमती नीलू मैनवाल!

बिजनोर– जिले में आगामी 12 जुलाई से 31 जुलाई,2023 तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 03 विधिक जागरूकता शिविरों का होगा आयोजन, तहसील सदर में 13, नजीबाबाद में 20 एवं धामपुर तहसील क्षेत्र में 28 जुलाई,23 को विधिक शिविर होंगे आयोजित, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल ने संबंधित उपजिलाधिरियों को शिविरों के आयोजन में विशेष सहयोग उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 05 JULY, 2023

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर श्रीमती नीलू मैनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 जुलाई से 31 जुलाई,2023 तक विधिक जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों/शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, नालसा के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक जिले में 03 विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला बिजनौर में पहला शिविर तहसील सदर बिजनौर में 13 जुलाई, दूसरा शिविर 20 जुलाई को तहसील नजीबाबाद तथा तीसरा शिविर 28 जुलाई,2023 को धामपुर तहसील क्षेत्र मंे आयोजित होगा।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारियो ंको निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिवरों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ आयोजित कराने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराएं ताकि आम महिलाओं को इसका भरपूर विधिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना विशेष सहयोग प्रदान करें और शिविर के आयोजन से पूर्व महिला उत्पीड़न उन्मूलन एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत स्थानीय स्वयंसेवी महिलाओं से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें शिविर में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित एवं प्रेरित करें ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने तथा महिला सशक्तिकरण का कार्य पूर्ण मानक के साथ सम्पादित हो सके।
इस अवसर पर महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रूबी गुप्ता के अलावा विभिन्न तहसीलों से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।


















