मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
विजलेंस टीम ने चलाया विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान

विजलेंस टीम ने चलाया विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान
जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – सोमवार को कस्बे के फर्रुखाबाद रोड सहित अन्य स्थानों पर विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर एक दर्जन घरों में सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान दो लोगों द्वारा विद्युत चोरी की बात सामने आई है जिनको लेकर टीम कार्रवाई कर रही है। जांच टीम के में प्रभारी परिवर्तन दल निरीक्षक उमेश यादव, विजिलेंस अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह, एसडीओ सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


















