ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

विक्षिप्त महिला हुई अज्ञात दुष्कर्मी का शिकार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट सुबोध कुमार

विक्षिप्त महिला हुई अज्ञात दुष्कर्मी का शिकार

सीएचसी पर हुई जांच मे महिला निकली गर्भवती

बेवर/ मैनपुरी – बेवर कस्बे के एक कछरे के ढेर पर कम्बल मे लिपटी मिली एक विक्षिप्त महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्षिप्त महिला को 112 नंबर एवं 108 पर कॉल कर सीएचसी बेवर पर भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला लगभग 7 से 8 माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले दो वर्षों से कस्बे के गग्गरपुर नहर पुल पर पड़ने वाले कूड़े के ढेर के पास बनी रहती थी। किसी अज्ञात ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते वह गर्भवती हो गई और अब उसकी स्थिति काफी नाजुक हो चली है। पिछले काफी लंबे समय से वह इसी अवस्था में यहां वहां पड़ी रहती थी। लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई जिस पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अब जांच होने के बाद सामने आयेगा कि इस महिला के साथ किसने दुष्कर्म किया जिसके चलते वह गर्भवती हुई है। यह प्रशासन के लिए जांच का विषय है कि वह आज्ञात दुष्कर्मी कौन है।जिसने इस कुक्रत्य को अञाम दिया है।

फोटो सलग्न है।
एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर होती पीड़ित विक्षिप्त महिला

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button