वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन हरिश्चंद्र पीजी कालेज में आदरणीय प्राचार्य प्रो रजनीश कुँवर के संरक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


वाराणसी । विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन हरिश्चंद्र पीजी कालेज में आदरणीय प्राचार्य प्रो रजनीश कुँवर के संरक्षण में दिनांक २१.०१.२०२६ को हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज वाराणसी में माय भारत यूथ आइकॉन मिस्टर अमित कुमार जी के द्वारा किया गया ।अमित जी ने महाविद्यालय के युवा विद्यार्थियों को विकसित भारत हेतु वंदेमातरम की भूमिका का विस्तार पूर्वक वर्णन किया ।वंदेमातरम की रचना,उसके कुछ भागों का शामिल ना किए जाने के कारण,उसकी पृष्ठभूमि आदि को बड़े ही जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम का संचालन बी.एड विभाग के सहायक आचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया ।मुख्य वक्ता का स्वागत उपराचार्य प्रो विश्वनाथ वर्मा जी और मुख्य नियंता प्रो. अशोक कुमार सिंह ने किया ।कार्यक्रम में डॉ शिवानंद यादव,डॉ सर्वतेज मौर्य डॉ रौशन जायसवाल ,डॉ सारांश लोहिया डॉ करुणेश ओझा,डॉ दुर्गेश सिंह यादव,डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह डॉ अनिल कुमार,डॉ प्रमोद कुमार तथा अन्य प्राध्यापकों के साथ अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया ।

       
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button