ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

वजीरपुर जागीर की सच्चाई-बदबूदार पानी- स्वच्छता व्यवस्था बदहाल-टूटी सड़कें फिर भी प्रशासन खामोश!📢 ग्रामीणों ने खोली प्रधान और विकास अधिकारी की पोल“हमारे जीवन की कोई कीमत नहीं क्या ?” – अमीरचंद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

वजीरपुर जागीर की सच्चाई!
🧱 दीवारें गिर रहीं, 🐍 घरों में सांप, 💧 बदबूदार पानी और 🛣️ टूटी सड़कें — फिर भी प्रशासन खामोश!
📢 ग्रामीणों ने खोली प्रधान और विकास अधिकारी की पोल
💬 “हमारे जीवन की कोई कीमत नहीं क्या ?” – अमीर चंद

📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्कस्योहारा

“ख़बर वही जो हो सही” www.airanewsnetwork.com

स्योहारा बुढ़नपुर ब्लॉक में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल, ग्राम वजीरपुर जागीर की दुर्दशा से ग्रामीणों का जीना हुआ बेहाल

📌 “वजीरपुर जागीर में जमीनी हकीकत भयावह: सफाई ठप, पानी बदबूदार, प्रशासन मौन!”
🗞️- स्योहारा बुढ़नपुर ब्लॉक के ग्राम वजीरपुर जागीर में वर्षों से नालों की सफाई नहीं, पेयजल में दुर्गंध, टूटी सड़कों और लापरवाह अफसरों से त्रस्त ग्रामीण। सरकारी योजनाएं सिर्फ कागज़ों में!
स्योहारा-संवादाता-वसीम अहमद की रिपोर्ट-
बिजनौर, उत्तर प्रदेश — देशभर में चल रही स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल योजना जैसे अभियानों की हकीकत जाननी हो तो ज़रा बिजनौर के स्योहारा बुढ़नपुर ब्लॉक स्थित ग्राम वजीरपुर जागीर में एक बार झांक लीजिए। गाँव की हालत ऐसी है कि लगता है वर्षों से न तो कोई सफाईकर्मी आया है और न ही प्रशासन की कोई निगरानी।

ग्रामवासी अमीचंद की माने तो उनके घर से एक कच्चा नाला गुजरता है, जिसकी सफाई की मांग उन्होंने कई बार की, लेकिन ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। नतीजा – बारिश में पानी भरता है, दीवार गिर चुकी है और अब तो सांप भी घर में घुस आते हैं। “मैं गरीब आदमी हूँ, कब तक मरम्मत करता रहूँ? क्या हमारी जान की कोई कीमत नहीं?” – अमीचंद ने व्यथा जताई।

गाँव के अन्य निवासी – बलवीर सिंह, अंकित चौहान, सतेन्द्र सिंह, अतुल कुमार, मोहित चौहान और भूपेंद्र कुमार – भी यही कहते हैं कि न तो गाँव में नालियों की सफाई हो रही है, न सड़कों की मरम्मत और न ही शुद्ध जल की आपूर्ति। नलों से जो पानी आ रहा है, उसमें से बदबू आती है और वह पीने योग्य नहीं रह गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सवाल ये है कि क्या “स्वच्छ भारत” सिर्फ पोस्टरों और इवेंट्स तक ही सीमित रह गया है?

ग्रामीणों की यह शिकायतें उस जमीनी सच्चाई को उजागर करती हैं, जहां योजनाओं के करोड़ों रुपये तो खर्च हो जाते हैं, लेकिन लाभार्थियों को राहत नहीं मिलती
🔴 वजीरपुर जागीर की सच्चाई!
🧱 दीवारें गिर रहीं, 🐍 घरों में सांप, 💧 बदबूदार पानी और 🛣️ टूटी सड़कें — फिर भी प्रशासन खामोश!
📢 ग्रामीणों ने खोली प्रधान और विकास अधिकारी की पोल
💬 “हमारे जीवन की कोई कीमत नहीं क्या ?” – अमीर चंद
📌 ग्राउंड रिपोर्ट सिर्फ #AiraNewsNetwork पर
🔗 www.airanewsnetwork.com

GroundReport #SwachhBharatReality #BijnorNews #RuralCrisis #UPPanchayat #WaterCrisis #AiraExclusive

🎙️ “क्या आपको लगता है कि स्वच्छ भारत योजना ने गाँवों की तस्वीर बदल दी है?
बिजनौर के वजीरपुर जागीर गाँव में आज भी नालियाँ जाम हैं, पानी बदबूदार है और लोग मजबूरी में साँपों के साथ जी रहे हैं।
देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट, सिर्फ Aira News Network पर — क्योंकि ख़बर वही, जो हो सही!”
🔗 Watch now at: www.airanewsnetwork.com

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button