लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने गुवाहाटी में खोला स्थायी आउटरीच सेंटर

गुवाहाटी; जुलाई 4,2025: पूर्वोत्तर क्षेत्र के हजारों छात्रों के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पंजाब एक सुखद समाचार लेकर आया है, एल पी यू ने गुवाहाटी के आमबारी, रवींद्र भवन के सामने, एक स्थायी आउटरीच सेंटर का उद्घाटन किया है। यह नया सेंटर 1200 वर्गफुट में फैला हुआ है और एलपीयू में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए काउंसलिंग, प्रवेश परीक्षा की सुविधा होगी साथ ही यह संपूर्ण मार्गदर्शन हेतु एक समर्पित केंद्र होगा।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सहायक निदेशक एवं पूर्वी भारत क्षेत्र प्रमुख भुवन सरीन ने कहा, “हर वर्ष पूर्वोत्तर राज्यों से 1,000 से अधिक छात्र इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य विभिन्न विषयों में एलपीयू में नामांकित होते हैं। इस नए स्थायी सेंटर के माध्यम से अब छात्र विश्वविद्यालय से और अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे। पहले हम इस क्षेत्र में अस्थायी कैंप लगाते थे, हालांकि वे आगे भी उसी तरह चलते रहेंगे, लेकिन यह सेंटर अब साल भर के लिए मुफ्त काउंसलिंग और जानकारी के लिए एक मजबूत सहयोग प्रणाली प्रदान करेगा।”
स्कूल छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मूल्यवर्धन के रूप में, यह सेंटर कक्षा 8 से ऊपर के छात्रों के लिए नि:शुल्क साइकोएनालिटिकल (मनोविश्लेषणात्मक) सत्र भी आयोजित करेगा, जो उनके रुचि और क्षमताओं के आधार पर करियर चयन और दीर्घकालिक योजना बनाने में मदद करेगा।
गुवाहाटी केंद्र के उद्घाटन समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार विजेता अंजन शर्मा, यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय (USTM) के प्रो वाइस चांसलर बलेंद्र कुमार दास, पर्यावरण लेखक, TEDx वक्ता, और जलवायु कार्यकर्ता ऋतुराज फुकन और असम अंतर्देशीय जल परिवहन विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रबीर कुमार दास शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने इस अवसर को बहुत मूल्यवान और प्रोत्साहित किया।
एलपीयू जिसे एनएएसी द्वारा A++ ग्रेड (3.68/4) और यूजीसी द्वारा ‘कैटेगरी-1’ स्वायत्तता का दर्जा प्राप्त है, 150 से अधिक कार्यक्रम प्रदान करती है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, पत्रकारिता, फैशन डिजाइन, कानून, बायोटेक्नोलॉजी, कृषि, होटल प्रबंधन, फिल्म और टीवी प्रोडक्शन, फूड टेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान और कई अन्य विविध क्षेत्र शामिल हैं।
विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियाँ प्रदान कीं, जो उच्च गुणवत्ता वाली और सुलभ शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एलपीयू ने लगातार शीर्ष रैंकिंग प्राप्त की है और यह टीएचई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में भारत के टॉप 10 विश्वविद्यालयों में शामिल है। इसके अलावा, एलपीयू को क्यूएस एशिया और टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स में भी प्रमुख स्थान प्राप्त हुए हैं। विशेष रूप से, यह टीएचई इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2025 में ग्लोबल टॉप 50 में स्थान पाने वाले भारत के पहले विश्वविद्यालयों में से एक है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के टेरिटरी हेड, खिरोद कुमार सैकिया का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के छात्र एलपीयू में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करते हैं। उन्हें न केवल विश्वस्तरीय शैक्षणिक माहौल का लाभ मिलता है, बल्कि क्षेत्र के पूर्व छात्रों और साथियों के समुदाय से भी जुड़ने का अवसर मिलता है, जिससे वे हमेशा घर जैसा महसूस करते हैं।
गुवाहाटी केंद्र अब उन सभी इच्छुक छात्रों और अभिभावकों के लिए खुला है जो एलपीयू की पेशकशों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, व्यक्तिगत परामर्श लेना चाहते हैं या स्थानीय स्तर पर प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं।


















