काशीपुर-उत्तराखण्ड़

लड़की ने लड़के को किया बेहोश, बनायीं अश्लील वीडियो, और किया ब्लैकमेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,कुंडेसरा, टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके सोशल मीडिया एकाउन्ट पर एक लड़की का मैसेज आया जिसने बताया कि वह मेरठ की रहने वाली है और फिलहाल आवास विकास, काशीपुर में रहती है। कुछ दिनों बाद वह उससे प्यार भरी बातें करने लगी।
युवक ने बताया कि लगभग 2 महीने पहले युवती ने कहा कि मेरी तबियत खराब है, आप मुझे देखने के लिए मेरे कमरे पर आ जाओ। जब वह उक्त युवती से मिलने आवास विकास स्थित उसके कमरे पर पहुंचा तो उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उक्त युवती ने उसे एक अश्लील वीडियो दिखाई गयी जिसमें व और उक्त युवती थे।

युवक ने बताया कि इसके बाद उक्त युवती और उसके दोस्त उसे धमकी देने लगे कि हमें पैसे दो वरना हम ये वीडियो वायरल कर देेगे। उन दोनों ने उसे डराकर 5,000 रुपसे ऑनलाईन लिये, इन दोनो के कहे अनुसार उसने 1500 रुपये गूगल पे किये, फिर इनके द्वारा एक बारकोड दिया गया उसमें उसने 1500 रुपये दिये जो सुन्दर गौला के नाम से था। उसके बाद 2,000 रुपये अपने दोस्त के मोबाईल से डलवाये थे। फिर दो-तीन दिन बाद उक्त युवती और उसका दोस्त उससे 5 लाख रुपये की मांग करने लगे और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जब उसने उक्त रकम देने से मना कर दिया तो दोनों उसे धमकियां दे रहे हैं। उसने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

युवक की तहरीर पर पुलिस ने युवती व उसके दोस्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(1), 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई नीमा बोहरा के सुपुर्द की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button