लखनऊ-उत्तरप्रदेश
लखनऊ–आजमगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सुल्तानपुर।लखनऊ–आजमगढ़ मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पॉइंट 134.200 एलएचएस के पास खड़ी ट्रक/ट्रेलर (UP 42 BT 3432) में पीछे से आकर मोटरसाइकिल होंडा एसपी (UP 78 JJ 0351) भिड़ गई। हादसा रात करीब 11:09 बजे हुआ।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिरसिंहपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक प्रेम कुमार यादव वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।






