ब्रेकिंग न्यूज़मुंबईसिनेमा के चर्चे

रिमशा अल्वी: संघर्ष से सफलता तक का सफर- गांव की बेटी रिमशा अल्वी बनी मॉलीवुड की चमकती अदाकारा”

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिमशा अल्वी: संघर्ष से सफलता तक का सफर …

गांव की बेटी रिमशा अल्वी बनी मॉलीवुड की चमकती अदाकारा” …

मुंबई। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली रिमशा अल्वी ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन से मालीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना किया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें मालीवुड में एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।

रिमशा का सपना बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना है, और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनकी कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह दिखाती है कि अगर आप अपने सपनों के प्रति समर्पित हैं, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।

रिमशा अल्वी ने अपने अथक परिश्रम और अडिग निश्चय से मालीवुड में अपनी पहचान बनाई। उनके जीवन का संघर्ष प्रेरणादायक है और असंख्य प्रतिभाओं के लिए प्रकाशपुंज है। अभावग्रस्त परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपने स्वप्न को साकार करने के लिए अपराजेय हौसले का परिचय दिया।

रिमशा की यात्रा केवल मालीवुड तक सीमित नहीं है। उनकी दूरदृष्टि और कठोर परिश्रम ने उन्हें बॉलीवुड की ओर अग्रसर कर दिया है। समाज में एक सशक्त महिला के रूप में उनकी यह प्रेरक गाथा हमें यह सिखाती है कि प्रतिबद्धता और दृढ़ता से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

उनकी कहानी केवल मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने का नया दृष्टिकोण प्रदान करती है।

रिमसा अल्वी एक उभरती हुई एक्टर के रूप में सामने आई है और उन्होंने मालीवुड फिल्मों में आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उनकी मूवी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिमसा अल्वी पढ़ाई के साथ-साथ डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग में काफी शौक रखती हैं।

उनकी पहली मूवी खानदानी बहू आई थी जो अभी तक वन मिलियन वन लाख पार कर चुकी है। इसके अलावा दो बड़ी मूवी तकदीर व बटवारा भी काफी हिट हुई है और दर्शकों ने इन फिल्मों को भी काफी पसंद किया है। इसके अतिरिक्त उनकी कई छोटी मूवी है, जिसमें वह विभिन्न रोल करती हुई नजर आती है। देहाती आशिकी के चोचले गोगो की गर्लफ्रेंड जैसी उनकी कई कॉमेडी वीडियो है, जो दर्शको को हंसाते हुए लोटपोट कर देती है। उन्होंने वैभव सर और शुभम सर के निर्देशन में डांस सीखा है और अब हाल ही में उनकी मॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संतराम बंजारा के साथ एक नई मूवी आने वाली है, जिसमें उन्होंने बन्नो गाना गया है। जल्द ही फिल्म का टाइटल भी दे दिया जाएगा। मॉलीवुड फिल्मों में कदम रखे हुए उन्हें अभी केवल पांच महीने हुए हैं, लेकिन पांच महीने के अंतराल में इतनी सारी मूवी में काम मिलना, यह उनकी कामयाबी को स्वयं ही बयां करता है। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा रिमसा अल्वी ने कई डांस शो किए हैं। बागपत में हुए बिग टैलेंट कॉम्पिटिशन में उन्होंने डांसिंग व मॉडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साउथ की एक मूवी में उन्हें आइटम सॉन्ग मिला है, जिसकी शूटिंग के लिए वह जल्द ही चेन्नई जाएगी। फिलहाल वह एक डांस शो में भाग लेने के लिए मुंबई जा रही है। रिमसा अल्वी का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों तक पहुंचना उनके जीवन का लक्ष्य है, जिसके लिए वह दिन- रात मेहनत कर रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button