वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रामनवमी पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी का महाआह्वान “एक बूथ–दस यूथ” से संगठन विस्तार का संकल्प

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर से राष्ट्रवाद की गूंज,हर बूथ पर युवाओं को जोड़ने का मिशन शुरू ||

रामनगर में रामनवमी उत्सव संग संगठन विस्तार पर मंथन ||

युवाओं के दम पर संगठन विस्तार, रामनवमी पर बड़ा ऐलान ||

सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संकल्प,युवाओं को जोड़ने की योजना ||

रामनवमी बनी संगठन शक्ति का प्रतीक, हर बूथ पर युवाशक्ति तैनात करने का लक्ष्य ||

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय ||

स्वरोजगार से युवाओं को जोड़ने की पहल,गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी ||

वाराणसी :- रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामनगर स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा पूजन उत्सव एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन -अर्चन के साथ हुआ जिसके बाद संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई | मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और राष्ट्रवाद को मजबूत करना है |

इसी दिशा में “एक बूथ–दस यूथ” का संकल्प लिया गया है जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़कर उन्हें सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय किया जाएगा उन्होंने बताया कि संगठन युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए डेयरी,जैविक खेती,पूजा सामग्री निर्माण,हस्तशिल्प और डिजिटल सेवा जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है साथ ही वैदिक विद्यापीठ की स्थापना कर गुरुकुल पद्धति की शिक्षा को बढ़ावा देने की भी तैयारी है |

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,सदस्यता अभियान तेज करने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार पर भी सहमति बनी |

इस अवसर पर मुख्य रूप से जयप्रकाश मिश्रा,मनीष सिंह रघुवंशी,राकेश मिश्रा, अनिता दास,अमितेश उपाध्याय,श्रीनिवास चौबे,रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button