न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

राज कलश यात्रा निकाल शहीद परिजनों को किया सम्मानित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

राज कलश यात्रा निकाल शहीद परिजनों को किया सम्मानित

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – गुरुवार को शहीद दिवस के मौके पर नगर पंचायत स्थित गांधी प्रतिमा पर राष्ट्रीय शहीद मेला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विकास क्षेत्र में शहीद हुए सैनिकों की समाधियों से रज लेकर कलश यात्रा निकाली गई जो सुभाष पार्क पर इकट्ठी हुई जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध में सेना मेडल प्राप्त कैप्टन रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कस्बे में शहीद स्मारक पर बेवर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नगर पंचायत महात्मा गांधी प्रतिमा पर पहुंची जहां चेयरमैन ने यात्रा का स्वागत किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कन्नौज से आए मुख्य अतिथि कैप्टन रविंद्र सिंह ने कहा कि देश पर जान कुर्बान वाले वीरों को याद करना हम सब की जिम्मेदारी है। देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वह देश सेवा में अपने-अपने स्तर से योगदान देकर देश को सशक्त बनाएं। देश को एकता के सूत्र में पिरोकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबख्श सिंह ने व संचालक सुभाष आचार्य ने किया। इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, कैप्टन जोगराज सिंह,
श्यामलाल शर्मा, रामधन वर्मा, धर्मेंद्र अज्ञानी, विद्याराम, सत्येंद्र पाल, संयोजक मनोज यादव, राम जी भारद्वाज, अमित यादव, उमेश कुमार, राघवेंद्र दुबे, अतुल कठेरिया, हरिकेश, दिनेश चंद्र मनमोहन शाक्य, बलराम प्रजापति, नवनीत यादव, रिंकू यादव, रजनीश यादव, दलबीर सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button