यूपी में मॉनसून का कहर: 17 अगस्त को 10 जिलों में डेंजर बारिश अलर्ट
आईरा न्यूज़ नेटवर्क | मौसम अपडेट
यूपी में मॉनसून का कहर: 17 अगस्त को 10 जिलों में डेंजर बारिश अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दी है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त के लिए राज्य के 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, हापुड़ और रामपुर शामिल हैं। इन जिलों और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव, यातायात बाधा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। किसानों को भी मौसम के मद्देनज़र अपनी कृषि गतिविधियों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क – खबर वही, जो हो सही


















