करनाल-हरियाणा

ग्राम पंचायत बिहौली में स्वतंत्रता दिवस समारोहबलिदान, संघर्ष और देशभक्ति का मिला अद्भुत संदेश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत बिहौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह
बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति का मिला अद्भुत संदेश

करनाल, 16 अगस्त। ग्राम पंचायत बिहौली में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान और ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती आशा रानी ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में डॉ. चौहान ने कहा कि “भारत की आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि यह हजारों वीर सपूतों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी नहीं भूलना चाहिए।” उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “देशभक्ति की भावना केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म में दिखाई देनी चाहिए। शिक्षा और अनुशासन ही सच्चा राष्ट्रधर्म है।”

इस अवसर पर बच्चों को महान वीर योद्धा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य और बलिदान की गाथा भी सुनाई गई। बताया गया कि कैसे उन्होंने मुगल शासन के विरुद्ध संघर्ष कर न्याय और समानता की स्थापना की। उनकी गाथा ने बच्चों और उपस्थित लोगों में देशप्रेम और साहस की नई ऊर्जा भर दी।

सरपंच आशा रानी ने कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और समाजसेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. चौहान ने विद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और स्किल फाऊंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई 50 सिलाई मशीन महिलाओं को वितरित की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

इस अवसर पर बिहोली गांव सरपंच प्रतिनिधि व नंबरदार सुनील कुमार, संदीप भारद्वाज, नीलम छिकारा , पूर्व सरपंच सोमनाथ पांचाल, धर्मपाल , रंजीत नैन, जसपाल नैन, पाला राम, चंद्रभान, संजीव पंच, बलदेव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button