कन्नौज-उत्तरप्रदेश

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के काटे गए चालान,

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अनदेखी करने वालों के काटे गए चालान,

सिकंदरपुर चौकी प्रभारी की अगुवाई में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

दो पहिया वाहन चालक चेकिंग अभियान देख गलियों से निकलते दिखे लोग।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

छिबरामऊ । जनपद की कोतवाली छिबरामऊ के सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत सिकंदरपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कन्नौज के दिशा निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई किए जाने के चलते छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कई वाहनों के चालान भी काटे गए ।
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के दिशा निर्देश पर जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में यातायात पुलिस एवं विभिन्न थाना चौकी पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के प्रति जागरूकता अभियान के साथ-साथ उन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया करते हुए नियमों को पालन कराए जाने की दिशा में छिबरामऊ कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा द्वारा सिकंदरपुर चौकी के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई छोटे बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया वही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की गई हेलमेट ना लगाकर चलने वाले व चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग ना करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई नियमों की पूरी तरह अनदेखी करने वाले वाहनों के चालान भी काटे गए । और आपको बता दें चेकिंग अभियान देख कर रास्ता बदलते दिखे लोग नगर की गलियों से निकलते दिखे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button