बिजनौर-उत्तरप्रदेश

“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को पूर्ण संकल्प सहभागिता,उत्सवधर्मिता के साथ मनाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को पूर्ण संकल्प सहभागिता और उत्सवधर्मिता के साथ मनाने के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, 09 अगस्त से शुरू होने वाले उक्त कार्यक्र्रम के अंतर्गत देश प्रेम पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का होगा आयोजन


BIJNOR- 06 AUGUST, 2023

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘की अवधारणा देश की स्वतन्त्रता और प्रगति यात्रा की याद दिलाते हुए भारत की मिट्टी के लिए जन-जन के ह्दय में चिरन्तन रूप से स्थित प्रेम को और भी सुपुष्पित कराने और हमारी माटी में बसे वीरता के स्थायी भाव का उद्दीपन कराने की भावभूमि के समवेत विरचन की एकीकृत परिकल्पना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को पूर्ण संकल्प सहभागिता और उत्सवधर्मिता के साथ मनाएं तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्मारक पट्टिका शिलाफलकम् का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री बोरा गत दिवस विकास भवन सभागार स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत स्मारक स्थल पर 15 अगस्त, 2023 को एकत्रित होकर सभी व्यक्तियों को पंच प्रण दिलाये जाएंगे तथा सभी ग्राम पंचायतों में एक स्थान चिन्हित कर 75 पौधों का रोपण कर अमृत वाटिका विकसित की जायेगी। ग्राम पंचायत/ब्लाक स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, थल सेना, वायु सेना, जल सेना केन्द्रीय पुलिस बल तथा राज्य पुलिस के सेवारत एवं सेनानिवृत्त ऐसे रक्षा कर्मी, जो ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गये, के परिवारों को चिन्हित कर समरोह में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त, 2023 को ही प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा और राष्ट्रगान का समूह गायन किया जायेगा।
उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ 09 अगस्त, 2023 को किया जायेगा तथा 09 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम के लिए स्थान का निर्धारण किया जायेगा, अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रहण तथा जनप्रतिनिधियों के साथ प्रार्थना सभा व विद्यालयों में माटी गीत का गायन एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉं की जायेगी। उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा का आयोजन तथा विद्यालयों में वीरों की गाथा से सम्बन्धित कहानियों का वाचन किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा शहीद स्मारकों/स्थलों पर पुलिस/पी0एस0सी0 बैण्ड राष्ट्रभक्ति गीता का वादन, मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन का सम्पन्न होगा एवं ग्राम पंचायतों में रंगोली प्रतियोगिता, अमृत सरोवरों पर प्रभातफेरियों का आयोजन, 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, समस्त ग्राम पंचायतों में मृत्तिका कलश तैयार कर पंच प्रण, झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 16 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक ब्लाकों व नगर पालिकाओं में कार्यक्रम, 23 अगस्त से 24 अगस्त, 2023 तक लखनऊ में प्रतिनिधियों का आगमन एवं समापन कार्यक्रम की तैयारी की जायेगी तथा 25 अगस्त, 2023 को राज्य में मुख्य कार्यक्रम सिटी लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियो ंको मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को पूरे उत्साह और उसकी मूल मंशा के अनुरूप सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मा0 विधायक चान्दपुर स्वामी ओमवेश, मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, हल्दौर, किरतपुर, कोतवाली, धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, नहटौर, नूरपुर व जलीलपुर, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार/स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं कई स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी यथा अध्यक्ष एवं सचिव रोटरी क्लव बिजनौर, अध्यक्ष नीमा एसोसिएशन, अध्यक्ष भटटा एसोसिएशन, अध्यक्ष ट्रक यूनियन, सह संयोजक आई0टी0 बढापुर, अध्यक्ष जिला क्रीड़ा भारती, श्रीमती सुधा राठी गायत्री परिवार, बिजनौर आदि मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button