Uncategorized

मृतका के परिजनों की तहरीर पर ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का मुकदमा दर्च

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीनाकरीब डेढ़ माह की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत की खबर से मोहल्ले में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से मृतका का सुसाइट नोट भी मिला है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने दी तहरीर में ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतिका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी करवाई शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों के अनुसार शुमाइला की शादी डेढ़ माह पूर्व मोहल्ला पंजाबियांन में मोहम्मद खालिद पुत्र मोहम्मद यूसुफ के साथ हुई थी। वहीं मृतका के परिजनों द्वारा थाने में लिखित तहरीर देकर मृतका के पति व सास सहित अन्य 3 लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने हत्या करने का  मुख़्य कारण होने के कारण दहेज में गाड़ी नहीं दे सकते थे जिस कारण मृतक शुमाइला को ससुराल वाले पति मोहम्मद खालिद, सास शमीमा, जेठ राशिद, व देवर मोहम्मद हामिद गाड़ी व नकदी न देने के कारण शुमाइला के साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे। शुमाइला के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर देकर शुमाइला की मौत के जिम्मेदार सुसरलियों की दहेज की मांग पूरी न करने का मुख्य कारण बताया है इसी वजह से सुसराल वालों ने शुमाइला की हत्या कर दी। सुसाइट नोट मिलने की बात पर परिजनों का कहना है कि शुमाइला को पढ़ना लिखना बिकुल नही आता तो बिना हस्ताक्षर के सुसाइड नोट लिखा किसने। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रिंश शर्मा ने बताया कि परिजनों की दी तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button