प्रयागराज-उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आज अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश द्वारा कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा विपिन कुमार मिश्रा एवं जिलाधिकारी चित्रकूट शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा विकासखंड मानिकपुर के सेहरिन ग्राम में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी द्वारा जनसभास्थल. पौधारोपण कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपैड स्थल का निरीक्षण कर रिहर्सल के दौरान प्वाइंट पर उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इस दौरान अमित आसेरी मुख्य विकास अधिकारी जनपद चित्रकूट, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, शैलेन्द्र कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी VVIP सुरक्षा व्यवस्था, उपजिलाधिकारी सदर पूजा यादव, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन हर्ष पाण्डेय समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, जनपद चित्रकूट से VVIP डियूटी में लगे पुलिस बल के साथ बाह्य जनपदों से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

प्रयागराज
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button