बिजनौर-उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री के आदेश तार-तार गोवंश घूम रहे खुले बाजार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नूरपुर। एक ओर जहां जिलाधिकारी जनपद में सभी गो आश्रय स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के आदेश दे रहे हैं और दौरा कर बकायदा जानकारी ले रहे हैं। साथ ही खुले में गोवंशाें के घूमते पाए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर रोडवेज मार्ग पर ही आवारा गोवंश खुलेआम घूमते दिखाई दे रहे हैं। डीएम की सख्ती और मुख्यमंत्री के आदेश रोज तार-तार हो रहे हैं।और अफसर इससे अंजान बने हुए हैं। लेकिन अब भी इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद सूबे के मुखिया ने प्रदेश में घूम रहे छुट्टा गोवंशों पर गो आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए। जिससे सड़कों और खेतों पर छुट्टा गोवंशों से सभी को निजात मिल सके।शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गो आश्रय स्थल बनाने के बाद छुट्टा गोवंशों को रखा जाने लगा। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अब भी अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी से बच रहे है।गो आश्रय में पशुओं को समय से चारा-पानी उपलब्ध न होने की वजह से सड़कों पर छुट्टा गोवंशों खुले में घूमते नजर आ रहे हैं। जबकि शासन से लेकर डीएम और एडीएम प्रशासन छुट्टा गोवंशों के खुले में घूमते पाए जाने पर संबंधित पशु पालक पर कार्रवाई के लिए आदेश दे चुके हैं। वहीं एक माह पूर्व निरीक्षण के दौरान छुट्टा गोवंशों के सड़कों पर मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद सड़कों पर अभी भी छुट्टा गोवंशों खुले में घूमते रहते हैं। जिससे लोगों की परेशानियाँ बढ़ रही हैं। वहीं, मुख्यालय में छुट्टा गोेवंश घूमते नजर आए।आप रोडवेज मार्ग पर होटल पर कूङे के ढेर में खुलेआम गोवंश खराब सब्जियों के ढेर में चर रहे थे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारीगण से स्पष्टीकारण मांगा जाए। साथ ही शिकायत मिलने पर पशु पालकों को चिन्हित कर नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जाए।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button