धूमधाम से मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का 89 वा जन्म दिन

धूमधाम से मनाया गया वीर अब्दुल हमीद का 89 वा जन्म दिन
नूरपुर।शुक्रवार को समाजवादी आंदोलन पार्टी के दोलतपुर बिल्लोच स्थित कार्यालय पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने अपने अपने विचार रखे।समाजवादी आंदोलन पार्टी के पदाधिकारियो ने पार्टी कार्यालय पर परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे वीर अब्दुल हमीद की जयंति धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष अकबर नबी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारत चीन युद्ध के दौरान दुश्मनों की गोलियों अब्दुल हमीद ने दुश्मनों को नाकों चने चबा दिए। वीर हमीद ने घायल होकर भी बहादुरी का पचिय देते हुए तिरंगा लहराया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी नसीम अहमद ने कहा कि वह भारत की आन बान शान थे। उन्होंने वीरता की अनोखी मिशाल पेश कर देश व सेना का मान बड़ाया था। कार्यक्रम का संचालन रफी मिकरानी ने किया। हाजी नसीम अहमद अंसारी, मोहम्मद रफी मिकरानी प्रदेश कोषाध्यक्ष, धर्मवीर सिंह दिवाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी समाज, डॉक्टर वसीम सिद्दीकी युवा प्रदेश अध्यक्ष, नवाब मलिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राशिद अली मंसूरी पूर्व सभासद, सरदार धनभाग सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक, वरिष्ठ नेता अमजद अली, दिलबहार मलिक छात्र प्रदेश अध्यक्ष, परवेज अली इदरीसी, सोनू सलमानी आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट विकास सिंह




























