मात्र 1रूपये में उपलब्ध होगी डायलसिस सुविधा

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह की पहल पर मात्र 1रूपये में उपलब्ध होगी डायलसिस सुविधा
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की तस्वीर बदल कर रख दी है। काशी का विकास मॉडल दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बन रहा है पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल रहा है। सात सालों में विकास का पहिया ऐसा घूमा की काशी का कायाकल्प हो गया। यह विचार आजबॉम्बे इंटेलीजेंट सिक्योरिटी कम्पनी के मालिक और उत्तर भारतीय संघ मुंबई के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने काशी पत्रकार संघ के आमंत्रण पर पराड़कर स्मृति भवन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि काशी के विकास का लाभ पूरे पूर्वांचल को मिलेगा। संतोष आरएन सिंह ने आगे बताया कि गोरखपुर में वे अपने स्व.पिता जी आर.एन. सिंह की स्मृति में डायलिसिस सेंटर की स्थापना कर रहे हैं जहां पर मात्र ₹1 में डायलिसिस प्रक्रिया होगी।इस डायलिसिस सेंटर का 1 जनवरी 2023 को शुभारंभ संभावित होगा। उन्होंने बताया की उनके पिताश्री ने ही उत्तर भारतीय संघ की स्थापना की थी जिसके माध्यम से सेवा कार्य को वे अंजाम देते थे।उनके काम को मैं आगे बढ़ा रहा हूं।और इसी क्रम उनके साथ आये हिंदी पत्रकार संघ मुंबई के अध्यक्ष और हमारा महानगर के संपादक आदित्य दूबे ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों की महती भूमिका है। आपको बता दें। संतोष आर. एन. सिंह का स्वागत काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने और संचालन महामंत्री डॉ. अत्रि भारद्वाज ने किया। और वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चन्दन रुपानी ने भी कर संतोष आर. एन. सिंह का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सर्व महाप्रबंधक B.I.S सिक्योरिटी श्री मनोज सिंह गोरखपुर B.I.S ऑपरेशन मैनेजर श्री राघवेंद्र सिंह वाराणसी शाखा प्रबंधक B.I.S सिक्योरिटी श्री अभिनव चौधरी वाराणसी ऑपरेशन मैनेजर श्री संतोष सिंह श्री आर संजय, राजेश राय, सुरेश चंद्र मिश्रा, डॉ. विकास सिंह, देव कुमार केसरी, शंकर चतुर्वेदी, विमलेश कुमार चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, हरी बाबू श्रीवास्तव, विजय शंकर गुप्ता, मुन्ना लाल साहनी आदि उपस्थित थे।


















