Uncategorized

महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर। तत्काल मौके पर पहुंचकर फांसी पर लटकी महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। दिनांक 27 सितम्बर 2022 को समय करीब सायं 5.00 बजे कंट्रोल रुम के माध्यम से थाना कोतवाली शहर को सूचना प्राप्त हुई थी कि काकरान वाटिका में पति व पत्नी का आपस में झगडा हो रहा है। सूचना पर एसआई गौरव चौधरी, कां.अचीन चौधरी, शुभम सरोहा व फिरमिल मौके पर पहुँचे तो उन्होने देखा कि घर में लडाई झगडे से परेशान होकर 32 वर्षीय एक महिला ने फंदे से लटक कर फांसी लगा रखी है। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए महिला को फांसी के फंदे से उतारा गया तथा उसे उपचार हेतु तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के बाद महिला की जान बच गई तथा वह सकुशल है। पुलिस टीम के इस मानवीय कृत्य की जनता में भूरि-भूरि प्रशंसा की जिससे समाज में पुलिस का सकारात्मक चेहरा सामने आया। आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा उक्त पुलिस टीम के सभी सदस्यों को इस सराहनीय एवं मानवतापूर्ण कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र व 05-05 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार से कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से जनसेवा करने के लिये प्रेरित किया।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क रिपोर्ट महकार सिंह तोमर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button