Uncategorized

महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी निर्णय श्री अग्रवाल सभा नगीना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क से विकास अग्रवाल

नगीना । महाराजा अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ 15 अक्टूबर दिन शनिवार को सर्वसम्मति से निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

शनिवार की देर शाम अग्रवाल धर्मशाला मो नालबन्दान में श्री अग्रवाल सभा रजि व अग्रवाल युवा संगठन की संयुक्त बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर दिन शनिवार को गत वर्षो की भांति महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर के सभी अग्र वंश समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल सभा रजि के प्रधान शीतल अग्रवाल ने बताया कि झांकियों बैंड बाजों के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें दर्जनों अग्रवाल महिला संगठन की महिला कार्यकर्ता भी कलश यात्रा निकलेंगी। बैठक में श्री अग्रवाल सभा से सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल व अग्रवाल युवा संगठन से अभिषेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मोहित गर्ग, निमिष अग्रवाल, पारस बंसल, आलोक अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button