करनाल-हरियाणा

भाजपा सरकार बनते ही ओर तेज गति से चलेगा विकास का पहिया : हरविन्द्र कल्याण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार बनते ही ओर तेज गति से चलेगा विकास का पहिया : हरविन्द्र कल्याण

एस आर योगी
आईरा न्यूज नेटवर्क
ज़िला ब्यूरो – करनाल

हरविन्द्र कल्याण ने हवन यज्ञ कर सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

घरौंडा, 15 सितम्बर। घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने आज हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ चुनावी कार्यालय का विधिवत रुप से उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं का हजूम हरविन्द्र कल्याण के साथ ढोल नगाडों की थाप पर कार्यालय स्थल पर पहुंचा, जहां उन्होंने फूल-मालओं से हरविन्द्र कल्याण का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया, जिसमें हरविन्द्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन यज्ञ में आहुति डाली और सभी के लिए सुख-स्मृद्धि की कामना की। कार्यालय उदघाटन के पश्चात भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने राजीवपुरम, गांव हसनपुर, चतरगढ कालोनी बसताडा, डिंगर माजरा एवं कैमला गांव में जनसम्पर्क चलाया और ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने घरौंडा की जनता से आह्वान किया कि वे इस बार भी कमल का फूल खिलाने काम करें। घरौंडा के वार्ड-3 में उन्होंने पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण का गर्मजोशी से फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया, जिसके लिए हरविन्द्र कल्याण ने उपस्थितजनों का प्यार और स्नेह देने के लिए आभार व्यक्त किया। हरविन्द्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा के विकास कार्यों की बदौलत सत्ता में आएगी और भाजपा के सत्ता में आते ही प्रदेश में विकास का पहिया ओर तेज रफ्तार से चलेगा।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेश लोगों की अनदेखी की है। झूठे वायदे करके वोट हथियाना कांग्रेस का काम है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में खूब भ्रष्टाचार किया और लोगों को नौकरियों के नाम पर बेवकूफ बनाया। लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी जनता कांग्रेस को मुंह तोड जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपना कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस हमेशा बैसाखियों के सहारे चली है। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा मौका देती है तो वह घरौंडा में विकास कार्यों की झडी लगा देंगे। घरौंडा की जनता से आह्वान किया कि वे आने वाली 5 तारीख को कमल के सामने का बटन दबाकर उन्हें अपना आर्शीवाद दें और विधानसभा में भेजने का काम करें। कार्यालय उदघाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button