खबरों की खबरन्यूज़बॉलीवुडमहाराष्ट्रमुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को प्रेग्नेंसी से जुड़ी आत्मकथा ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ के लिए उच्च न्यायालय से मिला नोटिस

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी आत्मकथा ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से नोटिस मिला है। यह नोटिस किताब के शीर्षक में ‘बाइबिल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर उनके खिलाफ दायर याचिका के तहत है। याचिका में शीर्षक को चुनौती देते हुए इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।


















