देहरादून-उत्तराखण्ड़

बिजली उपभोगताओं को राहत, 89 पैसा /यूनिट की मिलेगी छूट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब मई माह के बिजली बिलों में औसतन 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जा रही है। यह निर्णय उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ विनियमों के अनुसार दी जा रही है।
जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यदि यूपीसीएल (ऊर्जा निगम) की मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से अधिक होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) मद में चार्ज किया जाता है।
इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एफपीपीसीए मद में वापस किया जाता है।
इसके विपरीत यदि मासिक विद्युत क्रय लागत अनुमोदित विद्युत क्रय लागत से कम होती है तो उसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में एफपीपीसीए मद में वापस किया जाता है।

****छूट प्रदान करने के दिए आदेश

इस तरह कुल 101 करोड़ (0.89 रु. प्रति यूनिट) छूट प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पूर्व भी यूपीसीएल ने माह जुलाई 2024 में औसतन रु. 0.30 प्रति यूनिट, अगस्त, 2024 में रु. 0.52 प्रति यूनिट, सितंबर 2024 में रु. 0.23 प्रति यूनिट, अक्टूबर 2024 में रु. 0.70 प्रति यूनिट, नवंबर 2024 में रु. 0.88 प्रति यूनिट, दिसंबर 2024 में रु. 0.85 प्रति यूनिट, मार्च 2025 में औसतन रु. 1.19 प्रति यूनिट की छूट प्रदान की गई थी।

****उपभोक्ता श्रेणी प्रति यूनिट छूट

घरेलू 26 पैसे से 71 पैसे
अघरेलू 103 पैसे
गर्वमेंट पब्लिक यूटिलिटी 97 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल 31 पैसे
कृषि गतिविधियां 44 पैसे से 51 पैसे
एल टी इंडस्ट्री 95 पैसे
एचटी इंडस्ट्री 95 पैसे
मिक्स लोड 89 पैसे
रेलवे ट्रेक्शन 89 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशनन 89 पैसे
अन्य निर्माण कार्यों के लिये अस्थायी विद्युत आपूर्ति 110 पैसे
आयोग के वर्ष 2024-25 के लिए अनुमोदित विद्युत क्रय लागत के सापेक्ष माह मार्च 2025 की विद्युत क्रय लागत मद में भारी बचत हुई। इस बचत की धनराशि को यूपीसीएल की आरे से उपभोक्ताओं को माह मई 2025 के विद्युत उपभोग के सापेक्ष निर्गत बिलों में एफपीपीसीए मद में छूट दी जाएगी

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button