
बिक रही एक्सपायरी डेट हो चुकी खाद्य सामग्री या बिक रहा मौत का सामान
हापुङ शहर में कई स्थान पर बिक रही एक्सपायरी डेट हो चुकी खाद्य सामग्री एवं अन्य ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट
अवैध कारोबारियो की हो रही चांदी शहर में चल रही मौत की आंधी
मानक से कहीं ज्यादा सस्ते दामों की बिक्री की आड़ में उपभोक्ताओं की जान से चल रहा खिलवाड़
उपरोक्त धांधली बाजी से बेखबर जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सो रहे चैन की नींद
एक्सपायरी डेट हुए प्रोडक्ट के रैपर फाड़ कर औने पौने दामों में बेची जा रही खाद्य सामग्री
एक्सपायरी डेट हो चुकी खाद्य सामग्री एवं होम एसेसरीज में शामिल खाद्य तेल पैकिंग के दाल चावल कोल्ड ड्रिंक बिस्किट नमकीन ब्रांडेड कंपनियों के मसाले साबुन शैंपू एवं विभिन्न तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स
सूत्रों के अनुसार विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा अवैध कारोबार
सोचने वाली बात है कि आखिर क्यों नहीं हो रही इन अवैध कारोबारियो पर ठोस कार्यवाही?
सुमत सिसोदिया प्रदेश महासचिव आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश


















