प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व ज़ोया अमीन ने भी भाई को राखी बांधकर बढ़ाई गंगा जमुना तहज़ीब

प्रेम व श्रद्धा के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व
ज़ोया अमीन ने भी भाई को राखी बांधकर बढ़ाई गंगा जमुना तहज़ीब
स्योहारा।भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन के त्यौहार पर हिंदू समुदाय के साथ साथ मुस्लिम समुदाय की लड़कियों ने भी अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। पूरे दिन वाहन इधर से उधर दौड़ते रहे और बहन भाइयों को राखी बांधी हुई नजर आई
भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन इस बार गुरुवार को मनाया गया। ये त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है जिसे हम राखी कहते है और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक सबसे पहले देवी लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया था। रक्षाबंधन के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर भाइयों से बहनों की रक्षा की गुहार लगाई रक्षाबंधन के त्यौहार पर पूरे दिन बहनों भाइयों को राखी बांधने के लिए खुश नजर आई सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद रही तो वहीं महिलाओं ने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई व रंग बिरंगी राखियां ख़रीदे।
साथ ही पत्रकार अमीन अहमद की पुत्री ज़ोया अमीन ने भी अपने भाई हमज़ा अली को राखी बांधकर उससे अपनी रक्षा और प्रेम का वचन लिया साथ ही देश की गंगा जमुनी तहजीब को भी मज़बूत किया।






