पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश घायल/गिरफ्तार । कब्जे से 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद

जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश घायल/गिरफ्तार । कब्जे से 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों के धर पकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना व थानाध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.10.2022 को थाना शाहपुर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 01 शातिर बदमाश को खतौला मोड से कुटवा मार्ग जंगल से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाईकिल स्पलैण्डर बिना नम्बर, 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता- धीरज उर्फ अडवानी पुत्र राजपाल निवासी सिम्भावली थाना मन्सूरपुर, मुजफ्फरनगर। बरामदगीः- 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटरसाईकिल स्पलैण्डर बिना नम्बर। अभियुक्त धीरज उर्फ अडवानी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 15/14 धारा 398,401 भादवि, थाना सिखेडा, मु0अ0सं0 666/16 धारा 395 भादवि थाना पुरकाजी, मु0अ0सं0 687/17 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना देवबन्द, सहारनपुर, मु0अ0सं0 98/17 धारा 382 भादवि थाना नागल, सहारनपुर, मु0अ0सं0 145/17 धारा 120बी,302 भादवि थाना देवबन्द, सहारनपुर, मु0अ0सं0 161/17 धारा 379,380,411 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, मु0अ0सं0 115/22 धारा 395,412,413 भादवि थाना रजपुरा, अमरोहा।नोटः- अभियुक्त धीरज उर्फ अडवानी उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर/लूटेरा/डकैत प्रवृत्ति का अपराधी है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टीःः- उ0नि0 श्री सतवीर अत्री थाना शाहपुर, उ0नि0 श्री मोहित थाना शाहपुर, का0 1015 पवन शर्मा थाना शाहपुर, का0 286 विनीत कुमार थाना शाहपुर, का0 2118 रितिक थाना शाहपुर, का0 1864 पवन कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

















