करनाल-हरियाणा

पिंक, युवा, दिव्यांगजन व आदर्श बूथों पर उत्साहित होकर मतदाताओं ने किया मतदान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पिंक, युवा, दिव्यांगजन व आदर्श बूथों पर उत्साहित होकर मतदाताओं ने किया मतदान

विशेष बूथों पर स्वयंसेवकों ने किया मतदाताओं को गाईड, गर्मी में मतदाताओं की प्यास बुझाने के लिए पिलाया ठंडा पानी, प्रशासन ने बूथों पर की ठंडे पानी की व्यवस्था, बूथों पर की दवाई की व्यवस्था, सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध

करनाल 25 मई। लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं को विशेष सुविधाएं देने के उद्देश्य से बनाए गए पिंक, युवा, दिव्यांगजन व आदर्श बूथों पर मतदाताओं ने उत्साहित होकर अपने मत का प्रयोग किया। इन बूथों के साथ-साथ तमाम बूथों पर गर्मी को जहन में रखते हुए प्रशासन की ओर से ठंडे पानी, कूलर, दवाईयों, स्वयंसेवकों और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अहम पहलू है कि इन विशेष बूथों पर सेल्फी प्वाईंट भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
भारत चुनाव आयोग के शैड्यूल के अनुसार शनिवार 25 मई को करनाल जिले की 5 विधानसभाओं में 1151 बूथ बनाए गए। इनमें से प्रत्येक विधानसभा में एक-एक महिला संचालित कुल 5 पिंक बूथ, 5 युवा बूथ, 7 दिव्यांग मतदान केंद्र और 21 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए। इन सभी बूथों पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह के निर्देशानुसार पीने के पानी, शौचालय, बिजली, रैम्प, व्हील चेयर, स्वयंसेवकों की ड्यूटी, पिंक बूथों की पिंक रंग के टैंट से साज-सज्जा, वाॅटर कूलर, कूलर, सुरक्षा व्यवस्था, दवाई की व्यवस्था सहित अन्य प्रकार के प्रबंध किए गए थे। इन प्रबंधों को देखकर मतदाताओं ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
करनाल बूथ नम्बर 96, सैक्टर 16 सामुदायिक केंद्र में 80 वर्षीय ओम देवी निवासी खेड़ा काॅलोनी ने बातचीत करते हुए कहा कि व्हीलचेयर पर वोट देने के लिए जा रहे थे, तो प्रशासन द्वारा यहां पर बेहतर व्यवस्था की गई है। रेडक्रास के माध्यम से वॉलिंटियर उपलब्ध करवाए गए हैं। ऐसे करके जो व्यक्ति चलने में असमर्थ है, वह भी यहां पर आकर सुगमता से अपना वोट देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसी प्रकार सैक्टर 14 राजकीय काॅलेज में पहली बार अपने मत का प्रयोग करने आए युवा छात्र राकेश व दिव्यांशी ने बताया कि वह पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। देश को आगे ले जाने में युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है, इसलिए हर युवा को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। महिला मतदाता बलविंद्र कौर से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मतदान करने के उपरांत उन्हें काफी खुशी है, 5 साल में एक बार चुनाव का पर्व आता है, इसलिए हमें अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था ओर मजबूत इसके हर मतदाता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। युवा मतदाता इशनूर कौर ने बताया कि वह भी पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे है, हमें किसी प्रकार का आलस नहीं करना चाहिए, जब प्रशासन अपना दायित्व निभा रहा है तो हमें भी आगे आकर यानि जो भी मतदाता है, उसे अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने का काम करना चाहिए।
करनाल बूथ नम्बर 149 प्रेम नगर राजकीय स्कूल में वोट डालने आए 75 वर्षीय मीना देवी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने मत का प्रयोग करके काफी आनंद की अनुभूति हुई। इसी प्रकार इसी बूथ पर सोहन सिंह ने बताया कि देश तो हमें हमेशा देने का काम करता है, इसलिए हमें भी अपने मत का प्रयोग करते हुए देश को मजबूत करने का काम करना चाहिए।
सेल्फी प्वाईंट बने आकर्षण का केंद्र
जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए बूथों पर स्लोगन के माध्यम से, रंगोली के माध्यम से, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा था। मतदाता उत्साहित होकर मतदान के उपरांत इन स्थानों पर अपनी फोटो लेकर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button