देहरादून-उत्तराखण्ड़

पहले कांग्रेस फिर आप अब भाजपा में दल बदल कर पहुंचे डा0 यूनुस चौधरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, विभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व कर्मचारी नेताओं ने बड़ी तादात में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि रमजान शुरुआत के अवसर पर आप सबका आना, मोदी सरकार के तीसरी बार आने की गारंटी को तस्दीक करता है।
सोमवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विभिन्न चरणों में हुए ज्वाइनिंग अभियान में सभी नए राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी, उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस नेता रमेश सेमवाल, पद्मश्री कन्हैया पोखरियाल, पूर्व कर्मचारी नेता नरेंद्र रतूड़ी, प्रमोद महर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
भट्ट ने कहा कि आप पवित्र रमजान की शुरुआत के अवसर पर सही समय पर सही जगह आए हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। जिसमें आप सबका सहयोग भी आवश्यक है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 7 दशक देश में शासन के दौरान समाज के बीच दूरियां बढ़ाने और जहर घोलने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिना धर्म और सामाजिक भेदभाव के विकास के काम हो रहे हैं और जनकल्याण की योजनाएं बन रही हैं।
इस दौरान पार्टी ज्वाइन करने वाले डॉक्टर यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को देखकर हम सब लोग यहां आए हैं।
दो चरणों में हुए जॉइनिंग अभियान में डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जसपुर से शादाब कमल राशिद सिद्दीकी वसीम सिद्दीकी सभासद आरिफ अंसारी ग्राम प्रधान इस्लाम अंसारी सलमान गोल्डी प्रगति सिंह पन्नू कुलवंत सिंह सुखवीर सिंह फखरुद्दीन मलिक सोनू कादरी आसिफ चौधरी तरजिम अहमद फैजल रहमान वाजिद मलिक डॉक्टर दिलशाद रुद्रपुर से फुरकान मंसूरी ए प्रदेश उपाध्यक्ष आप असगर राजा एडवोकेट बहरे आलम निशान कुरैशी दानिश अली गुलाम ख्वाजा अजहर नवाज अबरार हुसैन सलीम उस्मानी साबिर हुसैन समेत सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी ने सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांग्रेस प्रदेश सचिव शांति रावत के नेतृत्व में सेवानिवृत अधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत, अजय कश्यप के साथ पूर्व प्रवक्ता नरेश गांधी,ममता शाह,सिमरन कौर, सरिता देवी, सीमा,निर्मला, सुशीला, गीता बिष्ट, ललित सिंह रावत,सागर सिंह,विजेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अतिरिक्त उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उषा ओबेरॉय, राखी रावत, सुनीता रावत, सुनीता सिंह, मीनू अरोड़ा, रेखा पासी, संतोष गुप्ता, सुषमा, सोनिया, शोभा मेंदोला, राजू कंडारी, केदार सिंह, गुरमीत सिंह, युवराज सिंह, होशियार सिंह, रमा देवी, आशा बिष्ट, मीनू भसीन, अनुराधा, नीलू कौशिक इत्यादि ने भाजपा में विश्वास जताया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button