ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास की फोटोस्टेट की दुकाने साइबर कैफे रहेंगे बंद, एल.आई.यू., एस.ओ.जी., एस.टी.एफ. की रहेगी खुफिया नजर- जिलाधिकारी।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

परीक्षा केन्द्रों के आस-पास की फोटोस्टेट की दुकाने साइबर कैफे रहेंगे बंद, एल.आई.यू., एस.ओ.जी., एस.टी.एफ. की रहेगी खुफिया नजर- जिलाधिकारी।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार मैनपुरी

परीक्षा की सुचिता को भंग करने की चेष्टा करने वाली को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के किये हैं मुकम्मल इंतजाम- अंजनी कुमार।

मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने नेशनल डिग्री कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, देवनागरी इंटर कॉलेज, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में दि. 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाली उ.प्र. सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को शांतिपूर्ण, नकल विहीन, विघ्न रहित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान गलती से भी कोई गलती न हो, परीक्षा की सुचिता प्रत्येक दशा मंे बनाये रखी जाये, प्रत्येक कक्ष निरीक्षक को अपने कर्तव्यां, दायित्वों की भली-भांति जानकारी हो यदि परीक्षा के दौरान कोई संशय हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों, आयोग से आये प्रतिनिधि के संज्ञान में लायें, बेवजह पैनिक न फैले सुनिश्चित किया जाये।
श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भोगांव नगर में स्थित दोनों परीक्षा केन्द्रों पर 384-384 परीक्षार्थी पी.सी.एस. प्रारम्भिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे, दोनों विद्यालयों के 16-16 कक्षों में प्रत्येक कमरे में 24-24 छात्र परीक्षा हेतु बिठाये जाएंगे, सीटिंग प्लान तैयार हो चुका है उक्त दोनों विद्यालय में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे हुए पाए गए। उन्होने देवनागरी इंटर कॉलेज, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली के निरीक्षण के दौरान पाया कि कुरावली स्थित दोनों विद्यालयों में भी 384-384 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होगे परीक्षार्थियों हेतु उक्त दोनों विद्यालयों में 16-16 कक्ष आवंटित किये गये हैं, प्रत्येक कक्ष में 24 परीक्षार्थी बैठेंगे, परीक्षार्थियों के बैठने हेतु सीटिंग प्लान तैयार हो चुका है। उन्होने निरीक्षण के दौरान पाया कि देवनागरी इंटर कॉलेज प्रत्येक कमरों में 02-02 कैमरे लगे हुए हैं, 01 विद्यालय का कैमरा एवं 01 संस्था द्वारा लगाया गया है जबकि मलिखान सिंह इंटर कॉलेज में विद्यालय की ओर से लगने वाले सी.सी.टी.वी. कैमरे सभी कक्षों में लगे हुए हैं लेकिन संस्था द्वारा 16 कक्षों के सापेक्ष मात्र 07 कक्षों में ही सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये गये हैं, जिस पर उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि तत्काल संस्था से संपर्क कर शेष कमरों में कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार, पुष्पेंद्र राठी, प्रधानाचार्य एस.के. निमेश, राम कुमार, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button